फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण पर 28 लोगों को नोटिस

Thu, 16 Nov 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चले संयुक्त अभियान में प्रशासन, पालिका और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर माल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत करते हुए सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वाले 28 लोगों को नोटिस जारी किए। अधिकारियों ने कई स्थानों पर रखा सामान और नो पार्किंग इलाकों से वाहनों को हटवाया और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ पहुंची संयुक्त टीम ने होली-डे-होम से लेकर शिखर तिराहे और फिर एलआर साह रोड में विशाल मेगामार्ट तक अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान टीम को 28 जगहों पर अतिक्रमण किया हुआ मिला। एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में टीम ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस देते हुए तीन दिन के भीतर सामान हटाने के सख्त निर्देश दिए और आदेश नहीं मानने पर चालान करने की चेतावनी भी दी।

पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किए जाने की सूचना मिलने पर अतिक्रमण करने वाले परेशान दिखाई दिए और आनन-फानन में कई लोगों ने दुकान से बाहर रखा सामान टीम के आने से पहले ही हटा लिया। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम में तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, सीओ आरएस टोलिया, लोनिवि सहायक अभियंता दीपक पांडे, एसएस डंगवाल, मदन बिष्ट, पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक, अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट, बृजभूषण गुरूरानी समेत काफी संख्या में पालिका और पुलिस कर्मचारी शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें