फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर में 43 अतिक्रमणकारियों को थमाए नोटिस

Wed, 28 May 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर में नोटिस थमाने पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर में अतिक्रमण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सड़क पर फड़-दुकानें लगाने वाले 43 अतिक्रमणकारियों को विभाग ने नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस थमा रहे जेई के साथ अतिक्रमणकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के जेई फैजान मलिक के नेतृत्व में टीम यहां अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाने पहुंची। उन्होंने नोटिस थमाते हुए अतिक्रमण वाले स्थल को खाली करने की हिदायत दी है। इस दौरान उनके साथ कुछ लोगों की बहस भी हुई। बता दें कि लोक निर्माण विभाग को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों ने सड़क किनारे फड़ और दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया है। आरोप था कि कुछ लोग शाम होते ही शराब का सेवन कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। शिकायत पर लोनिवि हरकत में आया। टीम में जेई फैजान मलिक के साथ राजस्व उप निरीक्षक सुरेश अंडोला और पुलिस कर्मी शामिल रहे। जेई का कहना है कि बीते मंगलवार को टीम ने मौखिक रूप से अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की।

इधर, नोटिस मिलने से फड़ व्यवसायी मुश्किल में पड़ गए हैं। व्यवसायी अनिल कुमार का कहना है कि अधिकतर लोग फड़ लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने सामान को बेचने के लिए एक माह की मोहलत प्रशासन से मांगी है। सामाजिक कार्यकर्ता षष्टी भट्ट ने कहा है कि फड़ व्यवसायियों को एक माह के लिए अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


————
कोट:::
जागेश्वर में लगातार अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी जिस पर संज्ञान लिया है और इसी क्रम में चिह्नित करने के बाद अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


— विभोर गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें