सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रिटायर्ड असिस्टेंट आडिट आफिसर रमेश चंद्र पांडे ने रिश्वतखोरी के खिलाफ जन सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने सरकार को ''ट्रेप'' के प्रकरण में शिकायतकर्ता को पुरस्कृत करने का सुझाव दिया है। इस आशय का एक पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण की दिशा में सतर्कता विभाग की उपलब्धि में प्रमुख भूमिका शिकायतकर्ता की होती है। ऐसे में अगर शिकायत करने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोग आगे आएं और उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाया जा सके। संवाद