फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नामांकन एक बजे से तीन बजे तक होंगे

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 अल्मोड़ा-संसदीय सीट के लिए नामांकन सोमवार 18 मई से अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकरी न्यायालय कक्ष होंगे। प्रशासन ने नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी नितिन सिंह भौर्याल ने नोडल और प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। ।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 18 से 25 मार्च तक प्रात: 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी। नाम वापसी 28 मार्च को निर्धारित है। अधिकारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन के लिए बैरिकेडिंग सहित आवश्यक पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पोलिंग स्टेशनों में आवश्यक सुविधाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाने को भी कहा।

उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों, पुलिस मतदाता, होमगार्ड, पीआरडी जवानों के मतदान के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। साथ ही नामांकन कक्ष (जिलाधिकारी न्यायालय) की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, नोडल अधिकारी कार्मिक जगमोहन सोनी, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार, नोडल अधिकारी दिव्यांग मतदाता सुविधाएं जगमोहन सिंह कफोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें