फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन पर दोपहिया वाहनों का कब्जा

Mon, 16 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गोमती पुल के समीप नो पार्किंग जोन मजाक बनकर रह गया है। सुबह से ही यहां दोपहिया वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगाें ने पुलिस से यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पुलिस ने गोमती पुल के समीप दोपहिया वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए यहां बकायदा नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है। वाहन खड़े करने पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। सोमवार को भी बाइकों का तांता लग गया, जो शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में दोपहिए वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण जहां यातायात प्रभावित रहा वहीं सड़क के संकरी होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस से यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें