आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की ब्लाक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनकी सात सूत्रीय मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
संगठन की जिलाध्यक्ष भावना जोशी ने सरकार से महिला कल्याण कोष का शासनादेश, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण, सुपरवाइजर पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें की पदोन्नति, गर्मी, सर्दी का अवकाश, टीएचआर का कार्यभार पूर्ण रूप से स्वयं सहायता समूह को देने, वृद्धावस्था पोषण योजना के तहत वृद्ध महिलाओं की पेंशन में बढ़ोतरी, भवन किराया, मानदेय, टीए बिलों का समय पर भुगतान करने की मांग की। बैठक में विमला कोहली, हेमा बोरा, कमला पंत, किरन मिश्रा, चेतना मिश्रा, पुष्पा गोस्वामी, नीमा गोस्वामी आदि ने विचार रखे।