फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुल सकी करोड़ों की लागत से बनी पार्किंग

विज्ञापन
बैजनाथ का टैक्सी पार्किंग का शोपीस बना - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। करोड़ों की लागत से बने बैजनाथ कार पार्किंग का लोकार्पण हुए ढाई माह से अधिक समय बीत चुका है। बावजूद इसके निर्माण एजेंसी केएमवीएन ने कार पार्किंग के दोनों गेटों पर ताले जड़े हैं। इस कारण पर्यटक एक किमी दूर वाहन खडे़े करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 16 जनवरी को बैजनाथ में एक समारोह में कार पार्किंग का लोकार्पण किया था। कार पार्किंग के लोकार्पण से लोगों में उम्मीद थी कि बाहर से आने पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय टैक्सी स्वामियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण के दूसरे दिन ही निर्माण एजेंसी ने कार पार्किंग के प्रवेश और निकासी द्वार पर ताले जड़ दिए। इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों को पार्किंग स्थल से एक किमी दूर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बैजनाथ मंदिर के पास अक्सर जाम लग रहा है। मंदिर समूह के मुख्य सचेतक भगवत गिरी गोस्वामी, भरत फर्स्वाण, लक्ष्मण राम आर्य ने कार पार्किंग को खोलने की मांग की है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से निर्मित बैजनाथ कार पार्किंग का लोकार्पण हो गया है। पार्किंग के लिए निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया केएमवीएन ने शुरू कर दी है। - कीर्ति आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें