फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासफार्मर फूंका, सोमेश्वर कस्बे में छब्बीस घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
सोमेश्वर में फूंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रहने से ठंड के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमेश्वर कस्बे में ट्रांसफार्मर फुंकने से 26 घंटे बिजली गुल रही। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भी बिजली लाइनों में खराबी से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार सायं चार बजे सोमेश्वर बाजार में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण सोमेश्वर बाजार के अलावा पल्यूड़ा, हट्यूड़ा आदि इलाकों के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग ने फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया, जिसके बाद शाम छह बजे क्षेत्र की बिजली सुचारू हुई। वहीं अल्मोड़ा में सायं के समय चौघानपाटा और मालरोड इलाकों में आधे घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें