फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्या पर चर्चा

विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक के दौरान मौजूद पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, कुवांली, बग्वालीपोखर क्षेत्र की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने पर सहमति बनी। इस दौरान पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को सरकार द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। लीग कार्यालय में पूर्व आनरेरी कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पूर्व कर्नल किरन तिवारी को माल्यार्पण करते हुए संगठन की सदस्यता दी गई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कर्नल तिवारी ने कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय लेते हुए सभी से संगठन की मजबूती का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपनी ओर से 25 हजार का चेक संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा। उन्होंने अधिकारियों का सदस्यता शुल्क एक हजार रुपये करने पर बल दिया। बैठक में आनरेरी कैप्टन मोहन सिंह, नेपाल सिंह भरड़ा, हरि सिंह भंडारी, ललित मोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, बसंत सिंह नेगी सहित वीरांगनाएं उपस्थित थीं। बैठक में कर्नल किरन तिवारी को संगठन का संरक्षक बनाया गया। प्रचार सचिव ललित मोहन सिंह नेगी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें