फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर ओपीडी में महिलाएं परेशान

विज्ञापन
पर्ची काउंटर के बाहर इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टरों की कमी के बीच महिला दिवस के मौके पर भी महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

महिला दिवस के दिन भी महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टरों की कमी के बीच सोमवार को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अस्पताल में प्रभारी सीएमएस के अलावा मात्र दो महिला डॉक्टर ड्यूटी पर रहीं। इस बीच एक डॉक्टर के कार्यक्रम में जाने से ओपीडी और इमरजेंसी एकमात्र डॉक्टर के हवाले रही।
विज्ञापन

एक ही डॉक्टर पहले ओपीडी फिर आपातकालीन सेवाओं में रही। बाद में ओपीडी पूरी तरह बाधित हो गई। कई महिलाओं को बगैर उपचार के ही बैरंग लौटना पड़ा।
बेस अस्पताल की डॉक्टर को किया संबद्ध
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए विभाग की ओर से बेस अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को संबद्ध कर दिया गया है।
हालांकि इन दिनों डॉक्टर अवकाश पर हैं लेकिन अवकाश से लौटने के बाद वह महिला अस्पताल में ओपीडी संभालेंगी। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बीते शुक्रवार को महिला डॉ. तृप्टि टोलिया को संबद्ध करने के आदेश जारी हुए हैं। फिलहाल वह अवकाश पर चल रहीं हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड भी नहीं हुए
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में महिला दिवस के दिन भी महिलाओं को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई। महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए भटकती रहीं।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में तीन दिन जिला और तीन दिन महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करती हैं लेकिन इन दिनों रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं।
इधर सोमवार को महिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की बारी थी, लेकिन महिला दिवस के दिन भी महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें