फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर नहीं हुई तैनाती, मरीज को हायर सेंटर रेफर करना मजबूरी

Sat, 21 Feb 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। उपचार को आने वाली महिला मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ का एक मात्र पद सृजित हैं, उसमें भी लंबे समय से तैनाती नहीं हुई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतान पड़ रहा है। अस्पताल में खल्डुआ, चम्याडी, लालनगरी , बसनल गांव, भरसोली, टिटरी, कुमालेश्वर , जैखाल , बरगल , नगरकोटीय , केलानी , चौना , पालपुर , कोटसारी , चंथरखाणी , कुलसीरा , चिंतोली , सुरमोली , खाल्यों , उपराड़ी कई गांवों से बीमार महिलाएं और गर्भवती महिलाएं उपचार को आती हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने पर मरीजों का उपचार अन्य चिकित्सक करते हैं। गंभीर मामलों में मरीजों को हायर सेंटर रानीखेत रेफर कर दिया जाता है। देघाट से रानीखेत जाने तक कई बार गंभीर मरीजों की तबीयत काफी बिगड़ जाती है। कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

नेत्र सर्जन नहीं होने से मरीज परेशान

जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन नहीं होने के कारण उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में 473 मरीजों ने इलाज कराया। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। नौगांव से पहुंचे सुंदर सिंह ने बताया कि आंख दिखाने आया था लेकिन चिकित्सक न होने से दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


वर्जन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने की जानकारी निदेशालय को भेजी गई हैै। मरीजों का उपचार वहां तैनात अन्य चिकित्सक करते हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। - डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें