फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एलआर साह रोड पर चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री, देखें नया ट्रैफिक प्लान

Tue, 11 Aug 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के कुछ विद्यालयों ने अपने स्कूल के समय में किए गए बदलावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और उनके आवागमन को सुगम और जाम-मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने एलआर साह रोड की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

संशोधित यातायात व्यवस्था के तहत एलआर साह रोड पर प्रात सात बजे से सुबह नौ बजे तक फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक भी इस मार्ग पर कोई भी चार पहिया वाहन नहीं आ सकेगा। इस प्रतिबंधित समयावधि के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों से डाइवर्ट कर संचालित किया जाएगा। ऊपर दी गई समयावधि के अलावा एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था पहले की तरह ही सामान्य रूप से चलती रहेगी।
कोट
आम जनता और वाहन चालकों से अपील है कि वे स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस नए रूट प्लान का पालन करें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें