फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर घाटी क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों में सवा तीन घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। 33/11 केवी उप संस्थान सोमेश्वर में सोमवार को मीटर प्रणाली का सुधारीकरण का कार्य किया गया। इसके चलते सोमेश्वर कस्बे समेत आसपास के करीब सौ से अधिक गांवों में करीब सवा तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड सब स्टेशनों में उच्चीकृत मीटर प्रणाली स्थापित कर रहा है। इसमें उप संस्थानों में लगे 33 केवी इंटरफेस प्वाइंट पर स्थापित 0.5 एस-क्लास की सीटी-पीटी कंबाइंड यूनिट के स्थान पर उच्चीकृत 0.2 एस-क्लास की सीटी-पीटी कंबाइंड यूनिट स्थापित लगाई जा रही है। सोमेश्वर सब स्टेशन में उच्चीकृत मीटर प्रणाली स्थापित करने के लिए विभागीय कर्मियों ने सुबह दस बजे शटडाउन लिया। इससे सोमेश्वर बाजार और आसपास के इलाकों समेत करीब सौ से अधिक गांवों में बिजली बाधित रही। बिजली गुल रहने से व्यापारियों के साथ ही शादी विवाह समारोहों में लोगों को परेशानी हुई। यूपीसीएल के जेई खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि सुधारीकरण कार्य पूरा कर दिन में 1:15 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इधर विद्युत वितरण खंड के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार एक दिसंबर को उपसंस्थान लमगड़ा, तीन दिसंबर को उपसंस्थान तोली और चार दिसंबर को उप संस्थान कोसी में मीटर प्रणाली का सुधारीकरण का कार्य प्रस्तावित है। निर्धारित तिथियों को यह कार्य सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें