एडीएम को समस्याएं गिनाने पहुंचते फरियादी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एडीएम बीएल फिरमाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पेयजल, लोक निर्माण विभाग, विद्युत समेत कुछ नौ शिकायतें दर्ज हुईं। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में तल्ला जोशीखोला रिंग रोड में पानी की आपूर्ति सुचारु किए जाने की शिकायत पर एडीएम ने ईई जल संस्थान को इसे सुचारु करवाने के निर्देश दिए। आकाश थापा थाना बाजार अल्मोड़ा के स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाने, जगदीश चंद्र तिवारी निवासी चीनाखान ने जल संस्थान के पाइप लाइन से दिए गए कनेक्शन से जल आपूर्ति नहीं होने, ब्लॉक धौलादेवी आरा-सल्यूड़ा मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य समेत अन्य शिकायतें भी पहुंची। वहां पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, रेंजर संचिता वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, ईओ पालिका श्याम सुंदर प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर आदि थे।