फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मास्क लगाकर निकाह कबूल किया दूल्हा-दुल्हन ने

विज्ञापन
अल्मोड़ा के नयालखोला में मॉस्क पहनकर पहुंचे दुल्हा-दुल्हन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
लॉकडाउन में मास्क लगाकर निकाह कबूल किया दूल्हा-दुल्हन ने
विज्ञापन

अल्मोड़ा के समीर ने भवाली की नगमा से किया निकाह
रोहित भट्ट
अल्मोड़ा। कोरोना की रोकथाम के लिए तीन मई तक पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इन दिनों शादियों में वर-वधू दोनों पक्षों की ओर से सिर्फ पांच-पांच लोगों के शामिल होने की ही अनुमति है। बृहस्पतिवार को नयालखोला में समीर और नगमा ने मास्क पहनकर निकाह कबूल किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के नयालखोला निवासी समीर अहमद का निकाह बृहस्पतिवार को भवाली की नगमा के साथ हुआ। यह शादी पिछले साल अगस्त माह में तय हो गई थी और 28 मार्च को यह शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी को टाल दिया गया था। समीर के माता-पिता नहीं हैं। दोनों घरों की आपसी रजामंदी से बृहस्पतिवार को यह शादी कराई गई। विवाह के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई। पांच ही लोग शादी में गए थे। शादी के बाद बरात करीब दो बजे अल्मोड़ा लौट आई। दूल्हा-दुल्हन दोनों ने मास्क लगाकर निकाह कबूल किया। दूल्हा समीर अहमद, बहन के ससुर मो. नकी अंसारी, बहन तस्लीम बानो, चालक कासिम खान, चालक कैलाश चंद्र जोशी इस शादी में शामिल हुए थे। रिश्तेदारों को शादी को फोटो वाट्सएप से भेजी गई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को बधाई संदेश आए। बरात के जाते और लौटते वक्त लोधिया बैरियर पर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन

फोटो- (22एएलएम11पी,12पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें