फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गरुड़ में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस

Wed, 08 Nov 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सुमित्रा नंदन पंत महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने गरुड़ में विजय जुलूस निकाला। जुलूस में एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन


बुधवार को छात्रसंघ पदाधिकारी महाविद्यालय में एकत्र हुए। वहां से नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष चिन्मय पांडे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बाजे गाजों के साथ विजय जुलूस निकाला। इसमें छात्रसंघ सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष मनोज गोस्वामी, सह सचिव हेमलता, छात्रा उपाध्यक्ष दीक्षा तिवारी, छात्र उपाध्यक्ष विकेश रावत, सांस्कृतिक सचिव स्वेता मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया। छात्रसंघ चुनाव में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में एनएसयूआई का परचम लहराने पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, संजय फर्स्वाण, रंजीत रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबली ऐठानी, देवेंद्र परिहार, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, दिग्विजय फर्स्वाण आदि ने खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें