फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में नव नियुक्त डीएम अंशुल सिंह ने संभाला कार्यभार

Fri, 17 Oct 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के नव नियुक्त डीएम अंशुल सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह इससे पूर्व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एडीएम युक्ता मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, एसडीएम सदर संजय कुमार, सुनील कुमार और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कोषागार पहुंचकर डबल लॉक, सिंगल लॉक सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कलक्ट्रेट के सभी पटलों का निरीक्षण कर जनसामान्य के कार्यों के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने को कहा। डीएम ने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और खेल गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ जनहित के सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने चितई गोलू मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।
चौखुटिया सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने के लिए जल्द बनाएं आगणन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही सक्रिय रुख अपनाते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और चिकित्सकों की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ से कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में उपलब्ध संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। डीएम ने बताया कि चौखुटिया सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को अस्पताल का आगणन शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने धौलादेवी क्षेत्र में वायरल संक्रमण के चलते हुई मौताें का भी संज्ञान लिया और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. सीपी भैंसोड़ा, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ. हरीश चंद्र गढ़कोटी, एसडीएम संजय कुमार, सुनील कुमार राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें