अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में 2.75 किमी लंबा पपरशैली-भुल्यूड़ा मार्ग 1.88 करोड़ रुपये से बनेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और सांसद अजय टम्टा ने इसका शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मार्ग से बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही सड़क की मांग पूरी होगी और सब्जी उत्पादक क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने बताया कि इन इलाकों में ग्रामीण बहुतायत में सब्जी उत्पादन करते हैं। सब्जी बेचने के लिए उन्हें काफी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। सड़क बनने पर उन्हें यातायात सुविधा मिल सकेगी और आने-जाने में सुविधा होगी।
अध्यक्षता करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 1500 नए मोटर मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, हवालबाग मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, बीडीसी सदस्य आनंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, ग्राम प्रधान वैशाली आर्य आदि रहे।