फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले के स्वीकृत हुई चार परियोजनाएं

विज्ञापन
अल्मोड़ा में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेती डीएम वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलागम के तहत अल्मोड़ा जिले के लिए चार योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। 72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन योजनाओं से ताड़ीखेत, सल्ट, चौखुटिया और भिकियासैण ब्लॉक की कुल 197 ग्राम पंचायतों को इनका लाभ मिलेगा। बुधवार को इस संबंध में डीएम वंदना सिंह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि ये योजनाएं पांच वर्ष तक चलेंगी। रेखीय विभाग कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, लघु सिंचाई के साथ समन्वय स्थापित कर डीपीआर तैयार करें। डीएम ने कहा कि यूनिट (फील्ड) स्तर पर तैनात स्टाफ इन सभी चयनित 197 गांवों में का मुआयना भी करें। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि और उद्यान के विकास को बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की इस कार्य में सहायता ली जाय। उप परियोजना निदेशक जलागम प्रबंधन एके उपाध्याय ने योजना को विस्तार से समझाया। डीएम ने जिला स्तरीय जलागम परियोजना प्रबंधन इकाई के अंतर्गत तकनीकी विशेषज्ञ आजीविका एवं लेखा सहायक/डाटा एंट्री आपरेटर के पदों के चयन के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें