अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने शासन से उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो अल्मोड़ा को मिली पांच नई बसों को हरी झंडी दिखाकर सोमवार शाम को देहरादून, दिल्ली और हरिद्धार को रवाना किया। पांचों नई बसे 45 सीटर हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का बस अड्डे का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा।
सोमवार को माल रोड स्थित परिवहन निगम स्टेशन परिसर में हुए एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने परिवहन डिपो को मिली पांच नई बसों को हरी झंड़ी दिखाकर कर देहरादून, दिल्ली, हरिद्धार को रवाना किया।
रोडवेज कर्मियों ने तीन बस सेवाओं को लोअर माल रोड से संचालित करने में आ रही समस्या को विधायक के समक्ष रखा। श्री तिवारी ने कर्मचारियों को इस संबंध में शीघ्र जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, रोडवेज के सहायक प्रबंधक विजय तिवारी, सीनियर फोरमैन राजेंद्र सिंह, स्टेशन इंजार्च केसी जोशी, मदन सिंह बिष्ट, केसी सनवाल, गिरीश धवन, आरडी पपनै, दीप डांगी, उमेश भट्ट, हरीश रावत, अशोक शर्मा, रमेश जोशी, आनंद बगड़वाल आदि मौजूद थे।