फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बुजुर्ग सम्मानित

Wed, 07 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बुजुर्ग सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डे केयर सेंटर और महिला कल्याण संस्था की ओर से राजकीय संग्रहालय सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक आनंद सिंह बगड़वाल को लगातार चौथी बार अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। श्री बगडवाल को शॉल ओढ़ाकर कर कलश प्रदान किया गया। इसके अलावा कई अन्य शिक्षकों  को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्री बगडवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे और समाज हित के लिए काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डे केयर सेंटर और महिला कल्याण संस्था नगर के विकास के लिए सराहनीय काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक जेसी जोशी, आनंद ऐरी, डा. गोकुल रावत, प्रताप सिंह सत्याल, गिरीश पाठक, आनंद जोशी, प्रकाश जोशी, एलएस ऐठानी, शेर सिंह बुडाल, पान सिंह राणा, सुनयना मेहरा, लीला खोलिया, आशा पंत, पुष्पा कैड़ा, भुवन तिवारी, किशोर जोशी, सर्वदलीय संस्था की अध्यक्ष लता पांडे को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता लीला टम्टा, संचालन डा. जेसी दुर्गापाल, पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अनेक लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें