फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग-अस्कोट हाईवे पर बनेंगे नए पुल: बढ़ेगी भार क्षमता, डिजायन और डीपीआर तैयार करने के लिए 25 लाख स्वीकृत

Thu, 27 Aug 2026 12:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा को पिथौरागढ़ से जोड़ने वाले बेड़ीनाग-अस्कोट हाईवे पर जर्जर हो चुके पांच पुलों का नवनिर्माण किया जाएगा, जिससे इनकी भार क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इन पुलों की डीपीआर तैयार करने के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
बेड़ीनाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा को पिथौरागढ़ से जोड़ने वाले बेड़ीनाग-अस्कोट हाईवे का जल्द कायाकल्प होने की उम्मीद है। हाईवे पर जर्जर हो चुके पांच पुलों का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके बाद इन पुलों की भार क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। पांच नए पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क से रोजाना देश-विदेश के पर्यटक पाताल भुवनेश्वर और हाट कालिका मंदिर पहुंचते हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले यात्री भी इसी मार्ग से अल्मोड़ा के धार्मिक स्थलों की ओर जाते हैं।

हाईवे पर पांच पुल लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। इनकी वर्तमान भार क्षमता अधिकतम 16 टन बताई गई है। नवनिर्माण के बाद पुलों की भार क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे भारी वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी। छोटे वाहनों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

हाईवे के संकरे मोड़ भी होंगे चौड़े

विज्ञापन

बेड़ीनाग-अस्कोट हाईवे के चौड़ीकरण की भी योजना है। लोनिवि के अनुसार हाईवे के अधिकांश मोड़ संकरे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए चिह्नित संकरे मोड़ों को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए भी जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी।

बेड़ीनाग-अस्कोट हाईवे पर पुराने पुलों के नवनिर्माण की स्वीकृति मिली है। जल्द ही इसकी डीपीआर और डिजायन तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा। संकरे मोड़ों का भी चौड़ीकरण होना है।

विज्ञापन

-अजय थपलियाल, ईई, लोनिवि, डीडीहाट
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें