फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा खोलेगा नौ नई शाखाएं: ललित

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में बैंक सभी खाताधारकों को डिजिटल सेवा से जोड़ रहा है। 72 हजार खातों में से 78.30 फीसदी खाते डिजिटल किए जा चुके हैं। वर्ष 2020 में बैंक का लाभ बढ़कर 34.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अभी बैंक की 26 शाखाएं हैं। बैंक जल्द ही नौ नई शाखाएं खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि देश के पहले जिला सहकारी बैंक लि. अल्मोड़ा को यश बैंक के माध्यम से क्यूआर कोड जारी हुआ है। क्यूआर कोड पाने वाला डीसीबी अल्मोड़ा देश का पहला सहकारी बैंक है। मात्र क्यूआर कोड स्कैन करने से डिजिटल भुगतान किया जा सकता है। इससे तुरंत सुरक्षित भुगतान, खाता संख्या और आईएफएस कोड याद नहीं करना पड़ता। गलत भुगतान की संभावना नहीं रहती। इसके इस्तेमाल से सुरक्षा बनी रहती है। बैंक ने डिजिटल अल्मोड़ा अभियान को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है। जिससे खाते का मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस और अन्य सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है। करीब 4000 खाताधारक इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना में किसानों को कृषि कार्य के लिए एक लाख, कृषि से जुड़े अन्य कार्यों के लिए तीन लाख, स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये बैंक के माध्यम से बिना ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 115.75 करोड़ ऋण वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष 63.14 करोड़ का ऋण 12523 कृषकों को दिया जा चुका है।
वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) में भी बैंक युवाओं को सब्सिडी पर ऋण दे रहा है। अन्य योजनाओं में भी न्यूनतम दर पर ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में बैंक का शुद्ध लाभ 7.6 करोड़ था। जो 2020 में बढ़कर 34.37 लाख पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि आगामी छह फरवरी को एमएसवाई के तहत अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में 1500 लोगों को ऋण के चेक दिए जाएंगे। गोवा और चेन्नई की तर्ज पर सीएम मोटरसाइकिल टैक्सी योजना के तहत भी लोगों 1.25 लाख ऋण दिया जाएगा। सभी 98 समितियों को ऑनलाइन करने का कार्य अंतिम चरण में है। बैंक के 7200 खाताधारक हैं। जिन्हें इस वित्तीय वर्ष के अंत तक बढ़ाकर एक लाख करने का लक्ष्य है। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, एआर रणजीत सिंह राणा, निदेशक विनीत बिष्ट, मनोज जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें