अल्मोड़ा के सोमेश्वर में यातायात नियमों की जानकारी देते थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। स्व. दान सिंह बोरा फाउंडेशन की ओर से मां उत्तराखंड स्टेडियम में आयोजित मनी प्राइज क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में पुलिस एकादश ने व्यापार संघ को छह विकेट से हराया।
इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए व्यापार संघ की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 102 रन बनाए। जवाब में पुलिस एकादश ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 103 रन बना कर मैच जीत लिया। विजयी टीम के प्रकाश चंद्र ने सर्वाधिक 57 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। कान्हा बोरा, सूरज कुमार निर्णायक, रमेश बोरा स्कोरर थे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी।