फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नेहा बिष्ट बनी धौलादेवी की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
निर्विरोध ब्लाक प्रमुख नेहा बिष्ट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/मौलेखाल/भिकियासैंण/धौलछीना। नाम वापसी के बाद धौलादेवी विकासखंड में प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। तीनों पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। भाजपा की नेहा बिष्ट धौलादेवी की ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। विकासखंड हवालबाग, लमगड़ा, सल्ट और भैंसियाछाना विकासखंड में कोई नाम वापस नहीं हुआ है। भिकियासैंण में कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर एक दावेदार ने नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

धौलादेवी में प्रमुख पद पर कांग्रेस की दीपा देवी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा की नेहा बिष्ट निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गई हैं। वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर गीता देवी के नाम वापसी के बाद योगेश भट्ट ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर दिनेश चंद्र के नाम वापस लेने के बाद मंजू नैनवाल निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख बन गई हैं।
हवालबाग विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद पर बबीता भाकुनी का एकमात्र नामांकन होने से वह निर्विरोध प्रमुख बनी हैं, जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर गोपाल सिंह खोलिया, देवेंद्र सिंह, आनंद सिंह, गीता जोशी व परितोष जोशी और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर नरेंद्र कुमार, गीता डांगी, पूरन सिंह चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। यहां किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

लमगड़ा विकासखंड में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। प्रमुख पद के लिए भाजपा से जगदीश सिंह बिष्ट, कांग्रेस से विनीत बोरा और भाजपा के बागी विक्रम सिंह बगडवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर कंचन मेर (कांग्रेस), निर्दलीय दीवान सिंह बोरा और नीमा ढैला, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर दया रौतेला (निर्दलीय), आशा देवी (कांग्रेस), किशन सिंह (निर्दलीय) चुनाव मैदान में हैं।
सल्ट विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेस के विक्रम रावत, भाजपा के हर्ष सिंह, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर पुष्पा भट्ट (कांग्रेस), विक्रम सिंह (भाजपा), कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्मला देवी (कांग्रेस) और नवीन चंद्र (भाजपा) चुनाव मैदान में डटे हैं। भिकियासैंण में प्रमुख पद पर कांग्रेस की चित्रा देवी, भाजपा की ममता देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के संजय सिंह और भाजपा से कमला देवी चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर हेमा देवी के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की दीपा देवी और भाजपा के भरत कुमार मैदान में डटे हैं। भैंसियाछाना विकासखंड में प्रमुख पद पर किरन रावल (भाजपा), खुशबू पांडे (कांग्रेस) मैदान में हैं। यहां रेखा पांडे (भाजपा) ज्येष्ठ उप प्रमुख चुनी गई हैं। दूसरे प्रत्याशी गिरधर सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। कनिष्ट उप प्रमुख पद पर नवीन चंद्र दुर्गापाल (भाजपा) और हेमा आर्या (कांग्रेस) चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें