फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत बारह सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने गांधी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को मालरोड में रोडवेज बस स्टेशन के समीप एकत्र हुई। यहां से वह जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए गांधी पार्क पहुंची। गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बीएलओ, आर्थिक जनगणना, जनगणना, पल्स पोलियो, राशन कार्ड सत्यापन, ओडीएफ आदि अतिरिक्त कार्य नहीं कराए जाएं।
उन्होंने पोषाहार के ढुलान का वास्तविक भत्ता देने, दुर्गम स्थानों पर कार्यरत कार्मिकों को अतिरिक्त भत्ता देने, असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना के तहत 18 से 40 साल के कार्मिकों को पेंशन योजना का लाभ देने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष गणेश जोशी, मंत्री महेश जोशी, संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट, मंत्री ममता बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, चंद्रा नेगी, चंपा, जानकी, भूमिलता, दीपा बिष्ट, आशा, मंजू बोरा, लीलावती, आनंदी, विमला, चंदू मेहरा, गीता बिष्ट, संगीता साह, बीना भट्ट, जीवंती तिवारी, भारती बिष्ट, गीता देवी, सुमन साह, लक्ष्मी, सावित्री, चंपा बिष्ट, किरन त्रिपाठी, ईश्वरी, चंपा नेगी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें