कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा में दीपावली पर्व से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेहा कांडपाल, महिमा और दिया धपोला की टीम पहले स्थान पर रही।
मंगलवार को डिग्री कॉलेज कांडा में गृहविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति भट्ट, प्रिया और सुषमा आर्या की टीम ने दूसरा, नेहा, योगिता और राखी वर्मा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. भरत राम, डॉ. भारती और आशा आर्या रहे।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह और गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा कड़ाकोटी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया।