बाल कार्यशाला समापन पर मौजूद बच्चे।
- फोटो : ALMORA
लेखन कार्यशाला में नीलम और अमित अव्वल
पनुवानौला (अल्मोड़ा)। बालप्रहरी, भारत ज्ञान विज्ञान समिति और झाकरसैम जन कल्याण समिति की जीआईसी अंडोली में हुई पांच दिनी लेखन कार्यशाला का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में अमित कुमार तथा नीलम आर्य का चयन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल थे।
बीईओ चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय समय पर गैर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन जरूरी है। समारोह में बच्चों ने नुक्कड़-नाटक मोबाइल टन टना टन टन...के माध्यम से फोन की विसंगतियां प्रस्तुत की। बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने स्वरचित कविताएं पढ़ी। 58 बच्चों ने बालप्रहरी, बाल वाटिका, बाल बिगुल, बाल मन, बाल स्वर आदि नामों से अपनी अपनी हस्तलिखित पुस्तक तैयार की। बच्चों की रचनाओं को जोड़ते हुए चंद्रमणी भट्ट की संपादित हस्तलिखित पत्रिका अंडोली दर्पण का लोकार्पण किया गया। बालप्रहरी के संपादक उदय किरौला ने बच्चों को कहानी सुनाई। वहां पर प्रत्येक कक्ष के सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, पूरनचंद्र पांडे, जिपं सदस्य नंदन सिंह नेगी, विपिन चंद्र भट्, नरेंद्र कुमार, रमेश राम, गोकुल पांडे, किशनानंद पांडे आदि थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मानवेंद्र बिष्ट और संचालन छात्रा काजल आर्या ने किया।
फोटो- 30एएलएम09पी- बाल कार्यशाला समापन पर मौजूद बच्चे।