फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत : श्रीनिवास

Thu, 27 Jun 2019 11:30 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बीवीपी के प्रांतीय अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा है कि देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। शिक्षा प्रणाली संस्कृति पर आधारित होनी चाहिए। श्रीनिवास विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज में चल रहे प्रांतीय अभ्यास वर्ग को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा में परंपरागत ज्ञान के साथ ही वेद, पुराण और उपनिषद भी शामिल किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने ही शून्य का आविष्कार किया। जिससे दस से आगे की गिनती शुरू हुई। पांच हजार साल पहले योग की शुरुआत भी भारत से ही हुई। 

इससे पहले सैद्धांतिक सत्र में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतेश सुखारिया ने युवाओं से समाज के उत्थान और देश के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने परिषद की कार्यपद्धति और कार्यकर्ता विकास पर व्याख्यान दिया। अभ्यास वर्ग में भागीदारी कर रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के चार समूह गठित कर सैद्धांतिक कार्यकर्ता विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका समेत अन्य मुद्दों पर परिचर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मनोज निखरा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार, प्रदेश सह मंत्री विद्या राणा, निशा बिष्ट, अंजलि बिष्ट, प्रियंका गड़कोटी, अरुण राही, बलराम, अरुण राही, सुधीर जोशी, मनीष बिष्ट, प्रशांत गौड़, लोकेश कालाकोटी, मुकेश बनकोटी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें