फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे खिलाड़ियों से गुलजार एनसीसी मैदान

Sun, 18 Feb 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कराटे के प्रशिक्षण लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 रानीखेत का एनसीसी मैदान इन दिनों कराटे खिलाड़ियों से गुलजार है, यहां खेल विभाग अल्मोड़ा की ओर से अनुसूचित जाति की बालक-बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन छह दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे ने किया था।

विज्ञापन


 शिविर में कुल 50 बालक और बालिकाएं शिरकत कर रही हैं। प्रशिक्षक उन्हें आत्मरक्षा की बारीकियों के बारे में बता रहे हैं। एशियन पदक विजेता खिलाड़ी और कोच प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी कराटे की गहन तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। 15 दिनी इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 26 फरवरी को होगा। कराटे प्रशिक्षण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कराटे के राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से गांवों के गरीब बच्चों को भी उचित मंच मिल सकेगा। भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से ट्रैक सूट और प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें