वीरागंना एनएनसीसी फैस्टमें रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती एनसीसी की बालिकाएं।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर में स्थापित 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन के कैडेटों का वीरांगना एनसीसी फेस्ट शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न कैडेटों को रैंक प्रदान की गई। एसएसजे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया। कहा कि एनसीसी महत्वपूर्ण अवसरों पर राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान देता है। उन्होंने कैडेटों की सराहना कर पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने को कहा।
विशिष्ट अतिथि एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि कठोर अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. केसी जोशी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। विशिष्ट अतिथि 24 यूके बटालियन कर्नल मनीष मोदी ने बटालियन की प्रयासों की सराहना कर एकता, अनुशासन के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट और कार्यक्रम संयोजक और 24 यूके गर्ल्स बटालियन की लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत ने कैडेटों को प्रेरित किया। एनसीसी कैडेटों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशप्रेम से ओतप्रोत उड़ी पर आधारित नृत्य नाटिका ने सबको भावुक कर दिया। सौम्या और विद्या बिष्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में कुलानुशासक डॉ. संजीव आर्या, प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रज्ञा वर्मा, डॉ. ललित चंद्र जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, उपसचिव दीपक तिवारी, छात्रा उपाध्यक्ष मेघा डसीला, रविंद्रनाथ पाठक, राजेंद्र पंत, किरन गोस्वामी, हिमानी रौतेला, अनिल कुमार, नीमा नेगी, कविता बिष्ट, भूमिका भट्ट सहित 27 और 77वीं एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।