फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने सीखी फायरिंग

Thu, 09 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने सीखी फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनसीसी यूके 77 बटालियन के कैडेट्स को करबला स्थित फायरिंग रेंज में शूटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। एसएसजे परिसर, जीआईसी, आर्मी पब्लिक स्कूल के 162 कैडेट्स ने प्वाइंट टू-टू राइफल से पांच-पांच राउंड फायर दागे। एनसीसी के कर्नल अजय जोशी ने बताया कि अनिवार्य प्रशिक्षण के साथ ही प्रतिभावान कैडेट्स की खोज करना है, ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


 एनसीसी कर्नल अजय जोशी, कर्नल जेएस रौतेला ने बताया कि कैडेट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शूटिंग क्षेत्र में भी बेहतर कॅरिअर है। प्रतिभावान निशानेबाजों को देश से लेकर ओलंपिक प्रतियोगिता में जाने के अवसर मिलते हैं।

फायरिंग कराने का मकसद कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही प्रतिभावान और क्षमतावान शूटरों की स्क्रीनिंग करना है, ताकि इन्हें एनसीसी के माध्यम से प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके। प्रशिक्षण सूबेदार मेजर प्रवीण सिंह, पुष्कर सिंह, चंदन सिंह, नायब सूबेदार भरत सिंह, बीएचएम महेश सिंह आदि के देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें