फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना में नेवी का जवान निकला पॉजिटिव, बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना विकासखंड में कार्यरत वीडीओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब एक नेवी के जवान की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। दो दिनों में लगातार दो लोग संक्रमित पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को धौलछीना बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान बाजार में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में गत 29 जुलाई को कोरोना टेस्ट के लिए शिविर लगाया गया था। इसमें ब्लॉक कार्यालय के कर्मियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। बीते दिवस वीडीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके चलते व्यापार मंडल ने फिलहाल एक दिवसीय बाजार बंद करने का निर्णय लिया।
इधर मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों, स्थानीय लोगों, अन्य विभागों के कर्मचारी समेत कई लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को 115 लोगों के स्वैब लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा वीडीओ के हाई रिस्क समेत 25 अन्य लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

रैपिड टेस्ट में एक नेवी के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि जवान कोची में तैनात था, पिछले दिन वह दिल्ली होता हुआ गांव पहुंचा था। लगातार दूसरे दिन दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार को पूरा दिन धौलछीना बाजार पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें