फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नवरात्र पर मंदिरों और भागवत कथा में उमड़े भक्त

Mon, 27 Mar 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पंचम नवरत्रि को बागेश्वर के कोटभ्रामरी मंदिर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/चौखुटिया। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान अगनेरी समेत कई मंदिर भजन-कीर्तनों से गूंजते रहे। कई जगह भागवत कथा हुई जिसमें कथा सुनने के लिए भक्त उमड़े।
विज्ञापन

नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर और आसपास के मंदिरों समेत घरों में भी भजन-कीर्तन हुए। नगर के थाना बाजार में स्थानीय लोगों ने माता की चौकी का आयोजन किया। वहां पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका खुशी जोशी ने भजन सुनाए। वहां राधा-कृष्ण ने फूलों से होली खेली। जोशियाणा के घनेली में भागवत कथा हुई। कथा वाचक आचार्य सौरभ कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण जन्म से लेकर पूतना वध तक की कथा सुनाई। वहां आचार्य चंद्रशेखर तिवारी, योगेश खनसली, आदर्श शर्मा, हिमांशु नौटियाल, रामकृष्ण, जनार्दन कुकरेती आदि मौजूद रहे।
चौखुटिया के अगनेरी मंदिर परिसर में 29 मार्च को प्रस्तावित चैत्राष्टमी मेले की तैयारी की जा रही है। नागाड़ के देवीधूनी मंदिर में रखे गए माता रानी की मूर्ति और डोले के सम्मुख दिन-रात भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। मेले के दिन इसी डोले को मेला स्थल अगनेरी मंदिर में लाया जाएगा। पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल शाही सहित कई लोगों ने रविवार को माता रानी के दर्शन किए। प्रधान दिनेश मनराल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। दिगौत के भगवती शक्तिपीठ मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने के लिए भी कई गांवों के लोग रहे हैं।
विज्ञापन









पंचमी को देवी मंदिरों में की पूजा-अर्चना

बागेश्वर। नवरात्र की पंचमी पर बागेश्वर के चंडिका मंदिर, कांडा के महाकाली मंदिर, भद्रकाली मंदिर, बदियाकोट के भगवती मंदिर, लीती के नंदा देवी मंदिर, गरुड़ के कोटभ्रामरी मंदिर में सुबह ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कोटभ्रामरी मंदिर में दिनभर लोगों की आवाजाही होती रही। देर शाम तक मंदिरों में अनुष्ठान समेत कई धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें