नवजीवन सोसाइटी की ओर से ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इंडा में गरीब परिवारों को कंबल बांटे। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद नैनवाल थे। संस्था के अध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत कर संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असहाय, गरीब परिवारों को सोसाइटी हरसंभव मदद करती है।
समिति की ओर से 20 गांवों के लोगों को 102 कंबल वितरित किए गए। उपाध्यक्ष जानकी बिष्ट ने मुख्य अतिथि से गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने की मांग की। डॉ. नैनवाल ने नेता प्रतिपक्ष की ओर से पांच स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य हरीश बिष्ट, गोविंद रावत, कुबेर भाकुनी, हेमा नेगी, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।