फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली कस्तूरबा स्कूल क्रय समिति की बैठक

Tue, 15 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जैंती का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे, ताइक्वांडो का एक माह का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्कूल की क्रय समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए कंप्यूटर क्रय करें। छात्राओं और स्टाफ के क्षमता संवर्धन को नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत का भ्रमण करवाया जाए। स्कूल में खराब पड़े सोलर वाटर हीटर प्लांट को एक सप्ताह के भीतर ठीक कराने, सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए उरेडा को निर्देशित किया।

 डीएम ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जैंती और चगेठी में दो-दो गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हर माह तीसरे रविवार को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


 स्कूल में पहली बार डीएम के आने पर छात्राएं उत्साहित थीं। डीएम ने छात्राओं से दृढ़ संकल्प से परिश्रम करने को कहा। आरईएस को निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। संचालन सर्व शिक्षा की जिला समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी और वार्डन सुमन बोरा ने किया।

बैठक में एसडीएम जैंती एनएस नगन्याल, वित्त व लेखाधिकारी शिक्षा विभाग एमएल टम्टा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह, डॉ.  राजेश आर्या, डॉ. केसी पंत, ईई बिजली कन्हैया मिश्रा, हर्ष प्रकाश, आरईएस के ईई आशुतोष कौशिक आरके दुर्गापाल, बीईओ विनय कुमार, रमसा के विनोद राठौर, सर्व शिक्षा के जिला समन्वयक तिलक तिवारी, एई लक्ष्मी दत्त कुड़ाई, संजय जोशी, जीत सिंह, मोहन गोस्वामी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें