फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिसंबर को होगी राष्ट्रीय व्याख्यानमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग और विज्ञान भारती की ओर से आठ दिसंबर को ऑनलाइन राष्ट्रीय व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में शास्त्रों के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे आविष्कारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम सचिव और योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि हमारे वेद, पुराण, उपनिषदों और संहिताओं में विज्ञान समाया है। आज हमारे शास्त्रों का अनुसरण कर दुनिया भर के वैज्ञानिक आविष्कार कर रहे हं। इन विषयों को समाज, राष्ट्र और शिक्षा जगत के सम्मुख लाने के उद्देश्य से यह व्याख्यानमाला रखी जा रही है। जिससे हमारे शास्त्रों, महापुरुषों, भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
आठ दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मुख्य वक्ता विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव जयंत सहस्त्रबुद्धि करेंगे। सचिव डॉ. भट्ट ने बताया कि यह व्याख्यानमाला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी के संरक्षण में आयोजित होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. सुनील जोशी, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी, उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, देव संस्कृति विवि के कुलपति शरद पारधी, विज्ञान समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रो. केडी पुरोहित, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रो. आरएस रावल, विज्ञान समिति उत्तराखंड के सचिव डॉ. हेमवती पांडेय समेत कई लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें