फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम को लेकर प्रतिष्ठानों में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्रम विभाग की ओर से जिले में बाल श्रम रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। चाइल्ड टॉस्क फोर्स ने जिले भर के विभिन्न होटल प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के नियम बताए और नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के सदस्यों की चाइल्ड टास्क फोर्स ने जिले के तमाम स्थानों के होटल, प्रतिष्ठानों, ढाबों आदि में निरीक्षण किया। टीम ने खतरनाक और गैर खतरनाक प्रवृृतियों के कार्यों की जानकारी दी। प्रतिष्ठान स्वामियों को बताया गया कि सरकार की ओर से बाल श्रम को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं।
टीम में श्रम सहायक आयुक्त उमेश चंद्र राय, श्रम परिवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, पीएलवी वॉलंटियर कविता, बाल कल्याण से अर्चना कोठारी, चंदन, राजेंद्र, अमित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें