फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कराटे टूर्नामेंट में उत्तराखंड का कब्जा

Mon, 11 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कराटे चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 सीएमए कप नेशनल ओपन कराटे चें‌िपपियन‌ि‌ि‌िशशिप में उत्तराखंड के कराटेबाजों का जलवा रहा। मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 47 अंक अर्जित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। जबकि मध्य प्रदेश को दूसरे और दिल्ली की टीम को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पुरस्कार बांटते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा ने युवाओं से खेलों के माध्यम से करियर संवारने का आह्वान किया।

उन्होंने अनुशासन को तरजीह देने की भी अपील की। 
नेशनल मार्शल आर्ट प्रमोशन कमेटी और उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता छावनी परिषद के बहुउद्देशीय हॉल में खेली गई। उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में कुल 47 अंक अर्जित किए। मध्य प्रदेश की टीम ने 37 अंक और दिल्ली की टीम ने 31 अंक हासिल किए। मुख्य अतिथि करन माहरा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवा खेल गतिविधियों की तरफ भी रुझान बढ़ाएं, इनके माध्यम से करियर संवारने का सुनहरा मौका रहता है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया। बालिकाओं से बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के चेयरमैन एसके राय ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को  आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समाजसेवी सतीश चंद्र पांडेय को मार्शल आर्ट प्रमोशन कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, विनय जोशी, ललित बिष्ट, डीएसओ सीएल वर्मा, पीएस खोलिया आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
गुरजीत सिंह, धमन वर्मा, हार्दिक शर्मा, मो. अल्पहाद, आशीष लोहनी, मनीष बिष्ट, हर्षित बिष्ट, लोकेश भारती, ऋतिक वर्मा, दीपक कुमार, दीपांशु रौतेला, पवन पंवार, अजय कुमार, देवाशीष पंत, संजय तिवारी, संतोष कुमार, रामशरण कुमार, मयंक गहतोड़ी, नीलेश जोशी, नीरज मेहरा, कुंदन सिंह, सोहन सिंह, पवन कुमार, विशाल गहलोत। बालिका वर्ग में श्रुति शर्मा, श्वेता भारती, लीला सेठी, चेतना धवन, भूमिका गौर, दीपिका रावत, अवंतिका मेहता, वर्षा सिंघल, सरिता बिष्ट, साक्षी सेठी, अमनप्रीत, पायल बिष्ट, रीमा सिद्धिकी, उला रहमान, दिव्या बिष्ट, किरन बिष्ट, भव्या शर्मा, रिंकू रावत, मधु शर्मा, शिवानी गुप्ता, मीना कश्यप, तृप्ति देसाई।
-फोटो: 11 आरकेटी 04पी: रानीखेत में नेशनल कराटे की चैंपियनशिप और मुख्य अतिथि के साथ उत्तराखंड के कराटेबाज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें