फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में की तालाबंदी

Mon, 11 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 द्वाराहाट की महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का कथित उत्पीड़न करने वाले बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने आंदोलन तेज कर दिया है। एसोसिएशन के आह्वान पर सदस्यों ने सोमवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में ताले जड़ दिए और धरना दिया।

प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न क्षेत्रों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकास भवन कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय प्रांगण में तालाबंदी कर दी और धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सदस्य महिला कार्मिक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने जिले केे सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों से 12 अप्रैल को प्रात: 10 बजे विकास भवन पहुंचकर आंदोलन में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाबंदी और धरना देने वालों में कुंदन सिंह सत्याल, मनोज वर्मा, उमेश जोशी, रियासत अली, रईस अहमद, ललित मोहन त्रिवेदी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, रूप सिंह चौडिय़ा, कृपाल सिंह बिष्ट, बसंत बल्लभ पंत, भाष्कर जोशी, दीपक कुमार, कुंदन प्रसाद, अमित कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें