परीक्षा केंद्र शारदा पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 में अल्मोड़ा स्थित शारदा पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र में 126 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में अल्मोड़ा जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के अलावा बागेश्वर जिले के परीक्षार्थियों ने भी भागीदारी की।
अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 95 छात्र-छात्राओं और नौवीं-दसवीं कक्षा के 31 बच्चों ने परीक्षा दी। अल्मोड़ा नगर से बाहर के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने पहुंचे थे।
परीक्षा प्रात: 11 बजे शुरू होकर दिन में 12.30 बजे समाप्त हुई। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया सहित जिले की अन्य तहसीलों के अलावा बागेश्वर जिले से भी कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए।