फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोट भ्रामरी का तीन दिनी नंदाष्टमी मेला शुरू

Thu, 21 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कोट भ्रामरी नंदाष्टमी  मेले  को पूजा ले जाते मेलाडुंगरी के ग्रामीण
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी का तीन दिनी नंदाष्टमी मेला शुरू हो गया है। मेलाडुंगरी के ग्रामीण बाजे-गाजों के साथ पूजा लेकर कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक रीतिरिवाज के साथ घेटी के जगरियों ने देवी के अवतार का न्यौता दिया और देवी अवतार हुईं।
विज्ञापन

मेला परिसर में सरकारी और गैर सरकारी विभागों ने स्टाल लगाए हैं। मुख्य मंदिर परिसर में मेलाडुंगरी के ग्रामीणों ने भंडारा किया जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुमान सिंह रावत के परिजनों ने मंदिर परिसर में भंडारा किया। कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि मेलाडुंगरी के ग्रामीण शुक्रवार सुबह आठ बजे कदली वृक्ष लेने बाजे-गाजों के साथ मवई गांव जाएंगे।
मेला कमेटी के सांस्कृतिक प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया ने बताया कि शाम सात बजे सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच तहसील प्रशासन की टीम शुक्रवार सुबह 11 बजे देवी के गहने लेने भगरतोला गांव जाएगी। देवनाई के ग्रामीण 22 सितंबर की रात कोट मंदिर में देवी के गीत गाएंगे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार शाम 4:30 बजे डंगोली तिराहे पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मेले का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद डंगोली परिसर से कोट मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। कत्यूर ट्रक एसोसिएशन शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में भंडारा कराएगी।

मेले में यातायात और कानून व्यवस्था रहेगी चुस्त : एसपी
गरुड़ (बागेश्वर)। एसपी प्रहलाद को कोंडे ने बागेश्वर कोतवाली के निरीक्षक जगदीश ढकरियाल को मेले में यातायात व्यवस्था का जिम्मा सौंपा है जबकि प्रकाश बवाड़ी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहां टैक्सी स्टैंड भी बनाया गया है। मेले के दौरान डंगोली तिराहे से मंदिर तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पैदल मार्ग पर भी कई जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें