फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदादेवी महोत्सव का शुभारंभ कल करेंगे सीएम

Wed, 16 Sep 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 18 सितंबर से होने जा रहे नंदादेवी महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। चंद वंशीय केसी सिंह बाबा मां नंदा देवी की परंपरागत पूजा के लिए 17 सितंबर को अल्मोड़ा पहुंचेंगे। इधर नंदादेवी महोत्सव समिति के पदादिकारियों ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया।

मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चंद शासकों के वंशज और नैनीताल के पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा परिवार सहित 17 सितंबर को अल्मोड़ा पहुंचकर परंपरागत पूजन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज परिवार द्वारा हर साल मां नंदा की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की जाती है। इस साल पहली बार राज परिवार द्वारा मल्ला महल (वर्तमान कचहरी) में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। 18 सितंबर को सुबह से ही पूजा-अर्चना के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। भगवती नंदा की गाथा गाने वाले डंगरियों की टोली 18 सितंबर से परंपरागत जागर शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला समिति द्वारा बताया गया है कि 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम को देखते हुए सर्वदलीय महिला समिति द्वारा मंदिर परिसर में प्रस्तावित गायन प्रतियोगिता का कार्यक्रम बदल दिया गया है। अब यह प्रतियोगिता 17 सितंबर को आयोजित की जा रही है। मेला अवधि में हर रोज शाम 6.30 बजे भी महा आरती होगी। 17 से 23 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें