फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ने अंतरराष्ट्रीय रेस्लिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

Tue, 15 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवालबाग विकासखंड के ज्यूड़ कफून गांव निवासी छात्र अजय बिष्ट ने रूस के मास्को में देश का नाम रोशन किया है। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्र अजय बिष्ट ने 50 किलो भार वर्ग में रेस्लिंग में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने हरियाणा के अखाड़ों में रेस्लिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन


ज्यूड़ कफून गांव निवासी अजय बिष्ट ने कक्षा आठ तक की शिक्षा गांव में ली। दो साल पहले वह हरियाणा के हसनगढ़ में चाय की दुकान चलाने वाले पिता राम सिंह बिष्ट के साथ वहीं चले गए। गांव में रहकर रेस्लिंग का नाम तक नहीं जानने वाले अजय ने हसनगढ़ में पहलवानों के साथ अखाड़ों में अभ्यास शुरू किया।

 मेहनत रंग लाई और वह एक साल के भीतर ही वह रोहतक जिले के चैंपियन बन गए। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी लगातार उम्दा प्रदर्शन कर वह अच्छे रेस्लरों में शामिल हो गए।
विज्ञापन


डीएबी पब्लिक स्कूल हसनगढ़ में दसवीं के छात्र अजय ने 17 आयु के 50 किलो भार वर्ग में 20 से 25 अगस्त तक मास्को में हुई रेस्लिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर भागीदारी की। उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। अजय की उपलब्धि से उनके गांव ज्यूड़ कफून में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें