फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में नंदादेवी मेला शुरू, चंद वंश के राजा नहीं हुए पूजा में शािमल

विज्ञापन
अल्मोड़ा में दीप प्रज्जवलित कर नंदादेवी मेले का शुभारंभ करते चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह, व? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला रविवार को गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ सादगी से शुरू हो गया है। रविवार देर शाम गणेश पूजा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। कोरोना के कारण चंद वंशज पूर्व सांसद राजा केसी सिंह बाबा इस बार पूजा में शामिल नहीं हुए। उनके पुत्र चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह ने गणेश पूजा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नंदा महोत्सव पर नंदादेवी मंदिर को विद्युत मालाओं से सजाया गया है। मंदिर परिसर में रंगोली बनाई गई है। चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, नागेश पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। पंडित लीलाधर जोशी, तारा दत्त जोशी, प्रमोद पाठक ने विधि-विधान के साथ गणेश पूजा संपन्न कराई। नंदादेवी मेेले में सोमवार को षष्टी के दिन नंदादेवी मंदिर परिसर से गैस गोदाम स्थित रमेश सिंह नेगी के आवास पर कदली वृक्षों को आमंत्रण देने के लिए जाएंगे।
वहां सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, सचिव एलके पंत, सलाहकार दिनेश गोयल, किशन गुरुरानी, व्यवस्थापक अनूप शाह, मुन्ना वर्मा, संयोजक हरीश बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, अमर नाथ सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें