फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सर्दी में धधकने लगे अल्मोड़ा के जंगल, वन संपदा जलकर राख; विभाग को भनक तक नहीं लगी

Thu, 04 Jan 2024 05:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के हवालबाग के नजदीक नाकोट के जंगल में बीते मंगलवार आग लग गई। पूरी रात जंगल सुलगता रहा और आग की लपटें उठती रहीं, लेकिन वन विभाग घटना से अंजान रहा। देखते ही देखते जंगल के आधे हेक्टेयर दायरे को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
नाकोट के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हवालबाग विकासखंड के नजदीक नाकोट का जंगल पूरी रात धधकता रहा, इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। वन विभाग को आग लगने की भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन


हवालबाग के नजदीक नाकोट के जंगल में बीते मंगलवार आग लग गई। पूरी रात जंगल सुलगता रहा और आग की लपटें उठती रहीं, लेकिन वन विभाग घटना से अंजान रहा। देखते ही देखते जंगल के आधे हेक्टेयर दायरे को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। चीड़ के कई पेड़ धराशायी हो गए। सुबह के समय खुद ही आग बुझने से स्थानीय लोगों और वन विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं जंगलों से उठने वाला धुंआ आबादी में पहुंच गया, इससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। ठंड के मौसम में जंगलों से आबादी से पहुंचने वाले धुएं से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 

छह हेक्टेयर से अधिक जंगल चढ़ा आग की भेंट
जाड़ों में जंगलों में आग लगने से वन विभाग भी चिंतित है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अराजक तत्व जान-बूझकर जंगलों में आग लगा रहे हैं। जाड़ों में अक्तूबर से दिसंबर महीने में अब तक जंगलों में आग लगने की 13 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें छह हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया है।

 

ये पढ़ें- Deepika Bora: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने की जिपं अध्यक्ष के खिलाफ दायर याचिका की निस्तारित, सरकार को दिए ये निर्देश

विज्ञापन

कंट्रोल बर्निंग भी कर रहा है वन विभाग
अल्मोड़ा के जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए वन विभाग जगह-जगह कंट्रोल बर्निंग भी कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सड़कों, रास्तों के दोनों किनारों पर बिखरे पिरूल और अन्य झाड़ियों को जलाया जा रहा है, ताकि जंगलों में आग फैलने से रोका जा सके। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी नहीं है। हमारी टीम जगह-जगह कंट्रोल बर्निंग भी कर रही है। घटना की जानकारी ली जाएगी।
- मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें