फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माल रोड में जाखनदेवी के पास दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

Wed, 03 Jan 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाईन का कार्य शुरू होने से यहां वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध की गई है। बुधवार को यहां दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने मौके पर पहुंचकर जल निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कर दो पहियां वाहनों का संचालन न होने से लोगों को हो रही दिक्कत बताई। लोगों की समस्या को देखते हुए यहां से दो पहिया वाहनों की आवाजाही की अनुमति मिली है। अमित ने कहा कि लोगों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मालरोड से बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी और आमजन प्रतिदिन अपने दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। ऐसे में उनका रास्ता बंद करना सही नहीं होगा। कहा कि यदि पेयजल निगम ने रानीधारा में सीवर लाईन का कार्य पूरा कर दिया होता तो इस तरह की दिक्कत न आती और इसी सड़क से आवाजाही आसान होती।
विज्ञापन



लाल बोतल शराबा, तू छै बड़ी खराबा..

अल्मोड़ा। इंटर कॉलेज दौलाघट के ग्राम पंचायत गुरना के भौकराडाक में आयोजित सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शिविरार्थियों ने लाल बोतल शराबा, तू छै बड़ी खराबा सहित अन्य कुमाऊंनी गीतों पर मनमोहक नृत्य कर संस्कृति के रंग बिखेरे।



बुधवार को शिविर के समापन पर शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने रास्तों की सफाई की। आसपास फैले कूड़े को एकत्र कर निस्तारण किया। मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष कुशाल सिंह बिष्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्वयंसेवियों को जागरूक और अनुशासित बनाते हैं। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जीवन लाल ने किया। सह कार्यक्रम अधिकारी अनीता आर्या ने शिविरार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान शंकर बिष्ट, हरीश चंद्र, राजेश भारती, कैलाश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें