फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होली पर देहरादून रूट पर झेलनी होगी परेशानी, एक सेवा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों की कमी से रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ रहा है असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। होली पर्व पर देहरादून रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस रूट पर तीन सेवाओं में से एक सेवा का संचालन स्थगित है। ऐेसे में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को दिक्कत होना तय है।
विज्ञापन


जिले के कई लोग देहरादून में रहते है। होली मनाने ये लोग पहाड़ आते हैं। जिला मुख्यालय स्थित परिवहन डिपो से देहरादून रूट पर एक सेवा सुबह और दो सेवा शाम के समय संचालित की जाती हैं। चालकों की कमी से देहरादून रूट पर एक बस का संचालन स्थगित है। होली के टीके के बाद अधिकांश लोग शाम के समय ही वापस लौटते हैं। शाम के समय एकमात्र बस होने से होली पर्व पर यात्रियों को देहरादून रूट पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भीड़ बढ़ने पर सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी रहेगी। इधर एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि चालकों की कमी बनी है। इस वजह से संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें