फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में नैनीताल ने जीता 

Fri, 16 Nov 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में वालीबाल प्रतियोगिता का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में नैनीताल चंपावत को हराया। इसके अंतर्गत पहले दिन हुए मैचों में बालक वर्ग में चमोली, पिथौरागढ़ और बालिका वर्ग में नैनीताल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


    प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में चंपावत और नैनीताल के बीच खेला गया। जिसमें नैनीताल की टीम ने चंपावत को 25-23, 25-15 से हराया। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ ने 25-13, 25-15 से मैच को जीत लिया। तीसरे मैच में अल्मोड़ा ने नैनीताल को 25-18, 25-17 से परास्त किया।  प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए बालक वर्ग के मैचों में चमोली ने चंपावत को 25-8, 25-11 से, पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को  25-16, 24-26 और 25-20 से पराजित किया। पहले दिन हुए मैचों के निर्णायक  गिरीश बिष्ट, चंदन सिंह मेहता, अर्जुन धपोला, श्वेता नेगी, सुरेश वर्मा, शिवराज सिंह, भोपाल चिलवाल, सुनील बिष्ट, शैलेंद्र वर्मा, प्रमोद मेहरा, सचिन टम्टा, दीपक डंगवाल, चंदन बिष्ट, यशपाल बिष्ट, किशोर साह, विक्रम बिष्ट, गिरीश कुमार थे। 

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास को सराहनीय बताया। कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक शेखर लखचौरा ने कहा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने का काम किया जाएगा। प्रतियोगिता में देहरादून, चमोली, टिहरी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर की टीमे प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा तथा वालीबाल एसोसिएशन के महासचिव नवीन लाल वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक सुभाष साह, अध्यक्ष एचडी कांडपाल के अलावा स्कूल के शिक्षक, बच्चे, अभिभावक और काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें