फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होली गायन में नैनीताल और स्वांग प्रतियोगिता में अल्मोड़ा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा आयोजित फागोत्सव के अंतर्गत होली गायन प्रतियोगिता में नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल ने प्रथम, कला संस्कृति संगम अल्मोड़ा ने द्वितीय और मस्तमौला ग्रुप रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही स्वांग प्रतियोगिता में कला संस्कृति संगम अल्मोड़ा प्रथम, मां नंदा सुनंदा महिला दल भवाली द्वितीय और नारी शक्ति रानीखेत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विजेता टीमों को नगद राशि एवं ट्राफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। महिला टीमों ने होली गायन और स्वांग अभिनय की मनमोहक प्रस्तुति दी। निर्णायक दिनेश चंद्र जोशी, मीनाक्षी उप्रेती व मेघा रही। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने कहा कि त्योहारों के संस्कार को नई पीढ़ी को मर्यादा और परंपरा के साथ हस्तगत करने की जरूरत है जिसके लिए समिति प्रयासरत है। कार्यक्रम में नैनीताल के प्रसिद्ध होली गायक रहे स्व दिनेश चंद्र जोशी ''''कन्नू उस्ताद'''' की स्मृति में सचिता पंत व राजेंद्र पंत द्वारा जय गोलू देवता टीम को उदीयमान टीम पुरस्कार दिया गया। वहां कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, पालिकाध्यक्ष चिलियानौला अरुण रावत, रमा माहरा, अतुल अग्रवाल, राजेन्द्र पंत, अभिषेक कांडपाल, दीपक पंत, संजय पंत, कुलदीप कुमार, दीपक खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें